Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

ब्लॉगगिरी के प्रोफेसर गोविंद सिंह

गोविंद सिंह


गोविंद सिंह





पिथौरागढ़ जिले में एक गांव है सौगांव, जहां आज भी सड़क नहीं पहुंची है, वहीं जन्म। चंडीगढ़ में पढ़ाई। मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में पिछले 30 साल से पत्रकारिता। 

कई बार पत्रकारिता से बाहर भी छलांग लगाई। पत्रकारिता शिक्षण में भी हाथ आजमाया। धर्मवीर भारती, विश्वनाथ सचदेव, राजेंद्र माथुर, एसपी सिंह, विद्यानिवास मिश्र, विष्णु खरे, सूर्यकांत बाली, आलोक मेहता,लिया तर्ह्यून और शशि शेखर के साथ काम किया। अंतत: बहुत पुरानी ख्वाहिश- शिक्षा के क्षेत्र में लौट आया। अब अपनी दो ख्वाहिशों पर एक साथ काम कर रहा हूं।

 यानी पत्रकारिता भी और शिक्षण भी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के साथ। एक कोशिश जड़ों की ओर लौटने की भी| गोविन्द सिंह के ब्लॉग हल्द्वानी लाइव तक पहुंचने के लिए इस लिंक का सहारा ले सकते हैं...www.haldwanilive.blogspot.com