Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

वन सिंह के ‘तबादला’ से होगा आतंकवादी का सफाया



भोजपुरी गायिकी के सिरमौर्य व यंग्रीयंग मैन पवन सिंह का तबादला हो गया है। इनके तबादला के साथ ही इस बात की उम्मीद बढ़ गयी है कि ये आतंकवादियों का सफाया कर देंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ की। इस फिल्म में पवन सिंह एक पुलिस आॅफिसर के किरदार को जीवंत किये हैं। जिसके तबादले के साथ ही आतंकवादियों की उलटी गिनती शुरू हो जाती है। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार काफी दमदार व बाकि के फिल्मों से हट कर है। हाल ही में ‘तबादला’ का फस्र्ट लुक जारी किया गया है। जो कि चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म के फस्र्ट लुक पोस्टर में पवन सिंह पुलिस के किरदार में एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों जोरो शोरो से किया जा रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह दिखाई देंगी। आपको बताते चलें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ ने अपने प्रदर्शन के 50 दिन पूरे करते हुए भोजपुरी बाॅक्स आॅफिस पर व्यवसाय का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। पवन सिंह की आने वाली फिल्मों में लुटेरे, योद्धा अर्जुन पंडित, आदि प्रमुख हैं।