Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

अनपढ़ पत्रकार के साथ साथ दौड़ रहे पढ़े लिखे पत्रकार

लो कर लो बात -- हम भी पत्रकार बन गए। 

पढ़े लिखे से बेहतर अनपढ़।  सही बात है आज कल सोशल मीडिया के टाइम में हर कोई अपनी कलम की ताकत से पत्रकार है।  सीना चौड़ा  करके बोल देता है हम भी पत्रकार है।  मगर किस और किसके।  जमाना बदल रहा है।  सोशल मीडिया पर फलते फूलते अनपढ़ पत्रकार अपना जौहर दम भरकर दिखा रहे है।  आप पत्रकार होना चाहते है तो  एक यूट्यूब पर एक चेंनल खोल लो और फेसबुक  पर एक अकाउंट बनाकर पेज बना लो।  लो जी हो गए आप भी पत्रकार।  आपको कोई डिग्री डिप्लोमा करने की जरुरत नहीं।  कम से कम  बॉलीवुड- भोजपुरी सिनेमा  में यह ही चलन है।   आपको इसके लिए चाटुकारिता  में महारत हासिल होनी चाहिए। आपको कभी भी कोई  भी किसी स्टेज पर पत्रकार होने का तमगा दिलवा देगा।  आप भी  पत्रकार हो गए।  

सूत्र ---