Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

जर्नलिस्ट विकास राज तिवारी Welike में न्यूज विंग संभालेंगे

करियर में नए-नए प्रयोग करने में विश्वास रखने वाले सीनियर जर्नलिस्ट विकास राज तिवारी ने अपनी नई पारी की शुरुआत देश के सोशल मीडिया Welike के साथ की है। यहां उन पर न्यूज विंग को संभालने की जिम्मेदारी है। विकास को न्यूज एडिटर बनाया गया है। ‘Welike’ एक सोशल मीडिया ऐप है जो देश में तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रहा है।
दर्शकों की नब्ज टटोलने में माहिर विकास अब Users Habit पर काम करेंगे। विकास Welike News के लिए देश के बड़े राजनेताओं और टॉप ब्यूरोक्रेटस का इंटरव्यू भी करेंगे। टीवी मीडिया की बेहतर समझ रखने वाले विकास पर अब MOJO (मोबाइल जर्नलिज्म) पर काम करेंगे।
इससे पहले विकास राज तिवारी न्यूज पोर्टल ‘वन इंडिया डॉट कॉम’ से जुड़े हुए थे। वहां रहते हुए उन्होंने कई राजनेताओं का इंटरव्यू किया और कई Exclusive खबरें भी दी। फील्ड और डेस्क दोनों की बेहतर समझ रखने वाले विकास इससे पहले ‘नारदा न्यूज’में बतौर पॉलिटिकल एडिटर काम किया है।
आईपी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद विकास ने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया टीवी’ से की थी, जिसके बाद वे ‘फोकस टीवी’ के लॉन्चिंग टीम के सदस्य रहे और वहां करीब 3 साल तक तक सेवाएं दीं। इसके बाद, विकास ने ‘एमएचवन’ जॉइन किया। इसके बाद विकास ने ‘सुदर्शन न्यूज’ में बतौर डिप्टी आउटपुट एडिटर काम किया। संसदीय चुनाव 2014 के दौरान विकास सुदर्शन न्यूज में इलेक्शन इंचार्ज थे, फिर चंडीगढ़ से संचालित होने वाले ‘केबीसी न्यूज’ में विकास ने बतौर आउटपुट एडिटर भूमिका निभाई।
‘केबीसी न्यूज’ के बाद विकास ने ‘साधना न्यूज’, दिल्ली में बतौर सीनियर प्रडयूसर कम एंकर काम किया। साधना न्यूज छोड़ने के बाद विकास ‘जनता टीवी’ में बतौर सीनियर प्रडयूसर जुड़े और इसके बाद उन्होंने नारदा न्यूज के साथ काम किया। जिसके बाद विकास ने ‘वन इंडिया’ के साथ करीब एक साल तक काम किया। विकास एक सामाजिक संस्था ‘फील द चेंज फाउंडेशन’ का संचालन भी करते है। यह संस्था पूरे देश में ‘फील हैप्पी’ कैंपेन चला रही है। विकास देश के कई मीडिया इंस्टीट्यूट में गेस्ट लेक्चरर भी हैं।
Sabhar- Bhadas4media.com