Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा दूरदर्शन का पूर्व कर्मचारी, किया ये जुर्म...




दूरदर्शन केंद्र भोपाल के एक पूर्व कर्मचारी को भोपाल की साइबर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूर्व कर्मचारी पर आरोप है प्रादेशिक समाचार एकांश दूरसंचार केंद्र भोपाल की फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर नियुक्ति से संबंधित मेल किए थे।
भोपाल निवासी इजराइल खान ने शिकायत की थी कि उन्हें दूरदर्शन केंद्र के ई-मेल आईडी से नियुक्ति का झूठा ई-मेल आया है, जिसके बाद साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जांच पड़ताल के बाद साइबर पुलिस ने नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर से 29 वर्षीय संजय शुक्ला को गिरफ्तार किया है, जो दूरदर्शन केंद्र भोपाल के पूर्व कर्मचारी है। फिलहाल उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
sabhar- samachar4media.com