Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

भाजपा ने की 77 प्रत्याशियों की सूची जारी, मुजफ्फरनगर से अशोक कंसल होंगे भाजपा प्रत्याशी


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये आज भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। भाजपा मुख्यालय 11, अशोका रोड पर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में भाजपा संसदीय दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता श्रीमती सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली व राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार मौजूद रहे। केन्द्रीय चुनाव संचालन समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 77 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करते हुए सहारनपुर जनपद की बेहट विधानसभा सीट से विक्रम सैनी, सहारनपुर देहात से कुलवीर सिंह राणा, देवबंद से श्रीमती शशि बाला पुंडीर पूर्व विधायक, गंगोह से चौ. राजपाल सिंह, मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना विधानसभा सीट से उमेश मलिक, मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक अशोक कंसल, बिजनौर जनपद की नजीबाबाद विधानसभा सीट से राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद देहात से सुरेश सैनी, मेरठ जनपद की सिवालखास सीट से पूर्व विधायक समरपाल सिंह, किठौर से जयपाल सिंह गुर्जर पूर्व मंत्री, बागपत जनपद की छपरौली विधानसभा सीट से वेदपाल उपाध्याय योगी, पंचशीलनगर जनपद की हापुड सुरक्षित विधानसभा सीट से राजेन्द्र कुमार, गढमुक्तेश्वर से पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, नोएडा से डा. महेश शर्मा, दादरी से पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर, अनूपशहर से छत्रपाल सिह पूर्व विधायक, खुर्जा सुरक्षित से सतीश बाल्मीकि, अलीगढ से मेयर आशुतोष वाष्र्णेय, माठ से प्रांतपाल सिंह पूर्व विधायक, गोवर्धन से ठाकुर कारिंदा सिंह, बलदेेव सुरक्षित विधानसभा सीट से अजय पोहिया पूर्व विधायक, फतेहपुर सीकरी से जितेन्द्र फौजदार, फतेहाबाद से गिरिराज कुशवाहा, सिरसागंज से महेश राजपूत, अमानपुर से ज्ञान तिवारी, पटियाली से राजेन्द्र सिंह चौहान पूर्व मंत्री, अलीगंज से डा. अशोक रत्न शाक्य, मैनपुरी से नरेन्द्र सिंह राठौर पूर्व विधायक, भौगान से सचिदानन्द हरि साक्षी महाराज पूर्व सांसद, किसनी सुरक्षित से सुनील जाटव, करहल से अनिल यादव, बिल्सी से श्रीमती सीमा चौहान, हरगांव सुरक्षित से किरण बाला चौधरी, हरदोई से शैलेन्द्र सिंह भवानी, सफीपुर सुरक्षित से राधेश्याम रावत, पूरवा से अमरनाथ लोधी, मलिहाबाद सुरक्षित से राजेश रावत, बछराऊं सुरक्षित से डा. एम.डी. पासी, सरेनी से धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अमेठी से श्रीमती रश्मि सिंह, इसौली से रामचन्द्र मिश्रा, कादीपुर सुरक्षित से कांशीनाथ कोरी पूर्व विधायक, भरथना सुरक्षित से श्रीमती सावित्री कठेरिया, बिठुर से दिनेश अवस्थी, गोविंदनगर से सत्यदेव पचौरी पूर्व विधायक, शीशमऊ से हनुमान मिश्रा, किदवईनगर से विवेकशील शुक्ला, कानपुर कैंट से रघुनन्दन भदौरिया, घाटमपुर सुरक्षित से श्रीमती गीता सोनकर, मधुगढ से संतराम सेंगर पूर्व विधायक, काल्पी से स्वतंत्र देव सिंह पूर्व एमएलसी, झांसी नगर से रवि शर्मा, हमीरपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, नरैनी सुरक्षित से राजकरण कबीर, चित्रकूट से चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, माणिकपुर से श्रीमती पुष्पा मिश्रा, रामपुर खास से दूधनाथ वर्मा, बिस्वानाथगंज से सुशील सिंह, प्रतापगढ से हरिप्रताप सिंह पूर्व विधायक, रानीगंज से लक्ष्मी नारायण पांडेय, छैल से जयचन्द्र मिश्रा, फाफामऊ से प्रभाशंकर पांडेय पूर्व विधायक, प्रतापपुर से रंग बहादुर पटेल पूर्व विधायक, हंडिया से विद्याकांत तिवारी उर्फ सांवरे लाल, मेजा से शिवदत्त पटेल, करछना से श्रीमती अनामिका चौधरी पूर्व डिप्टी मेयर, इलाहाबाद नॉर्थ से उदयभान कावरिया विधायक, कोराऊं सुरक्षित से तुलसीदास राणा, गोसाईगंज से गोकर्ण द्विवेदी, मटेरा से पदम सैन चौधरी पूर्व विधायक, महनोन से राम उदर वर्मा जिला परिषद् सदस्य, नौतनवा से अशोक जायसवाल, पटरोना से रामधारी गुप्ता, कुशीनगर से जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा, भटपार रानी से ठाकुर राजकुमार शाही, सलेमपुर सुरक्षित से श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम व बरहज से नरेन्द्र मिश्रा पप्पू को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
Sabhar:- http://www.royalbulletin.com