मुम्बई. खन्ना की करीब एक हजार करोड़ की जायदाद की अह्क्दार उनकी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना व रिंकी होंगी| खन्ना ने देहांत से पहले अपनी सारी संपत्ति दोनो बेटियों ट्विंकल और रिंकी के नाम कर दी थी । उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया को काका ने अपनी संपत्ति में से एक धेला भी नहीं मिला है। खन्ना अपनी पूरी जायदाद अपनी दोनों बेटियों टि्वंकल खन्ना और रिंकी के नाम कर गए हैं। डिम्पल राजेश से अलग रह रही थीं मगर अंत समय में साथ आ गई थीं| हालाकि एक बार राजेश ने कहा था कि वे डिम्पल से आज भी प्यार करते हैं|
ख़बरों के मुताबिक़ बेटी ट्विंकल और दामाद अक्षय कुमार के सामने 'काका' की वसीयत पढ़ी गई जिसमें यह सामने आया कि डिंपल को संपत्ति का हिस्सा नहीं मिलेगा। राजेश खन्ना करीब एक हजार करोड़ की अपनी संपत्ति बेटी ट्विंकल खन्ना व रिंकी खन्ना के नाम कर गए हैं। काका ने डिंपल को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक काका को अपनी मौत का आभास हो गया था। वह जानते थे कि अब उनका ज्यादा समय तक जीना मुश्किल है। इसलिए मरने से पहले उन्होंने वसीयत तैयार करवा ली थी।
आशीर्वाद को राजेश खन्ना ने एक इंसान की तरह प्यार किया। शायद वे म्युजियम भी इसलिए बनवाना चाहते थे ताकि मौत के बाद भी आशीर्वाद से उनका नाम जुडा रहे। यह दारोमदार अब उनकी बेटियों पर है|
खन्ना की वसीयत डिंपल कपाड़िया, दामाद अक्षय कुमार, कुछ खास दोस्तों और फैमिली डॉक्टर दिलीप वालवकर के सामने पढ़ी गई। वसीयतनामा में राजेश खन्ना ने अपनी पूर्व प्रेमिका अनीता आडवाणी का कहीं कोई जिक्र ही नहीं किया है। राजेंद्र कुमार से राजेश ने बंगला खरीदा मगर राजेन्द्र ने शर्त रख दी कि उन्हें बंगले का नाम बदलना होगा और राजेश खन्ना ने उनकी यह शर्त मान ली। राजेश ने बंगले का नाम "आशीर्वाद" रखा। इस बंगले में शिफ्ट होते ही राजेश खन्ना भारत के पहले सुपर स्टार बन गए। अब शायद यह बंगला म्यूजियम बन जाए| "आशीर्वाद" को राजेश खन्ना ने एक इंसान की तरह प्यार किया। शायद वे म्युजियम भी इसलिए बनवाना चाहते थे |
Sabhar- Datelineindia.com