Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

अनिल सिंह भी रिहा

यशवंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब भड़ास4मीडिया के कंटेंट एडिटर अनिल सिंह भी रिहा हो गए हैं। आज (10 सितंबर) को अनिल के मामले की सुनवाई थी, जहां उन्हें जमानत मिल गई। अनिल को पिछले दिनों अदालत परिसर से ही उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वो यशवंत सिंह के मामले की पैरवी करने के लिए सूरजपूर कोर्ट गए थे। यशवंत के बाद अनिल को गिरफ्तार करवा कर भड़ास4मीडिया के विरोधियों की साजिश भड़ास4मीडिया को बंद करवाने को थी। लेकिन अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद भी वह इसमें सफल नहीं हो पाएं।

इस बीच साजिशकर्ताओं और प्रशासन की मिली-भगत से यशवंत सिंह और अनिल सिंह को गिरफ्तार तो कर लिया गया, लेकिन केस कमजोर होने और दमदार साक्ष्य नहीं होने की वजह से अदालत ने पहले यशवंत सिंह तो फिर अनिल सिंह को जमानत दे दिया। अनिल की रिहाई की खबर से भड़ास4मीडिया के प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

sabhar- bhadas4media.com