Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

बॉलीवुड तो बॉलीवुड है ---अवंतिका मिश्रा

अवंतिका मिश्रा 

बॉलीवुड तो बॉलीवुड है 

बॉलीवुड के बारे में ये ही कहूँगी ये मेरे सपनो का शहर है।  जो सपना मैंने अपने शहर  में देखा तो साकार  हो रहा है इससे बड़ी बात मेरे लिए क्या है।   मै  कानपुर की रहने  है वही  से एम बी ए  किया है

शुरू से ही तमन्ना थी मै बड़ी होकर एक्ट्रेस बनू।   जब मै  डेल्ही आई तो मैंने  जवाहर  लाल नेहरू यूनिवर्सिटी  में चलने वाले थिएटर ग्रुप  बहरूप  में सात साल दिए।  मैंने काफी सीखा।

अभी तक मैंने टीवी सीरियल आखिर  बहु भी बेटी है , नाच पार्टी , हॉन्टेड नाईट , सावधान इंडिया , क्राइम पेट्रोल और हिंदी फिल्म  गुड फॉर नथिंग की है।  बॉलीवुड में  ट्रेनिंग की कोई जरुरत है  और नहीं भी, क्यों कि अगर बच्चो को बचपन से ही एक्टिंग , डांस , सिंगिंग सिखाये तो एक्टिंग स्कूल जाने की कोई जरुरत  नहीं है।


कोम्प्रोमाईज़ की बात ये है बॉलीवुड को लोग बदनाम कर रहे है।  कुछ गंदे लोग है जो ये सब करने पर तुले है।   लोग अपने घर में नहीं झांकते है दूसरे के घर में क्यों झांकते है ये मेरी समझ से दूर  है।  अरे कोम्प्रोमाईज़ तो हर इंडस्ट्री में हो रहा रहा।  कहा नहीं हो  रहा है। . चाहे कोई भी सेक्टर हो।  बस ये है वह उस सेक्टर में  दिखता कम  है।

जो बॉलीवुड में वो पॉजिटिव होकर आये। . नेगेटिव न बने।  काम देर से मिले, मगर मेहनत करते रहे।  बॉलीवुड में सफलता और असफलता का दौर चलता रहता है।  इससे हताश न हो।

ये जीवन है जो चलता रहता है और चलता रहेगा।  हर एक्ट्रेस की तमन्ना होती है वो अपने से बड़े फिल्म स्टार के साथ काम करे।  मेरी तमन्ना अमिताभ और शाहरुख़ खान के साथ काम करने की है।  एक दिन ये सपना भी साकार हो जायेगा।

This interview Taken by Editor Sushil Gangwar for www.sakshatkar.com or www.mediadalal.com