Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

25 साल के साथी सुभाष दादा के निधन से शाहरुख़ दुखी

मुंबई (14 जुलाई) :अभिनेता शाहरुख ख़ान 25 साल से अपने साथ काम रहे स्पॉट ब्वॉय सुभाष दादा के निधन से बहुत दुखी है। शाहरुख़ इन दिनों बुल्गारिया में फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
सुभाष दादा का अंतिम संस्कार रविवार शाम को मुंबई में किया गया था। सुभाष को अंतिम विदाई देने के लिए शाहरुख़ की पत्नी गौरी ख़ान और बेटा आर्यन अंतिम संस्कार में पहुंचे।
सुभाष कैंसर से पीडि़त थे। उन्हें 12 जुलाई को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनका निधन हो गया।
बता दें कि शाहरुख़ को सुभाष पर बहुत भरोसा था। यही वजह थी कि शाहरुख़ से कोई भी मिलने जाता था तो उसे सबसे पहले सुभाष से ही मिलना होता था।
सुभाष कुछ महीने पहले बीमार पड़े तो डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को लाइलाज बताया। शाहरुख और गौरी ने सुभाष को बचाने के लिए अपनी तरफ़ से हर संभव कोशिश की।

http://hindi.news24online.com/shah-rukh-khan-spot-boy-of-25-years-expired-25/