Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

बी फॉर बॉलीवुड - सुनी अनसुनी कहानी

बी फॉर बॉलीवुड - सुनी अनसुनी कहानी। सुनने में अच्छा लगा, क्योंकि  बॉलीवुड  ग्लैमर से भरी दुनिया है।  मगर यहाँ कुछ लोग इतने खोखले है कहना भी मुश्किल है।  हर रोज पार्टी  बड़े बड़े लोग, महगे कपडे,  बड़े बड़े घर ,गाडी।  ये जो भी कुछ  लोगो ने बनाया है वो है वर्षो की कठिन लगन मेहनत से बनाया और बसाया है।  इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे आ गए है जिसने बॉलीवुड को दूषित कर दिया है।  वह दिन व दिन बॉलीवुड का नाम ख़राब और बदनाम करने में लगे है।  जिसमे लड़के और लड़किया दोनों शामिल है।  ये नए और पुराने दोनों है।  मजे की बात है यह लोग वो लोग है जिनको वर्षो तक कोई काम नहीं  मिलता है या फिर वो इस दुनिया के लायक नहीं है।  

बॉलीवुड को दूसरी दुनिया भी कहा जाता है।  जहा मेहनत के साथ लक का होना भी जरुरी है।  कुछ लोगो में भरपूर टैलेंट है मगर लक से खाली है।  इनका काम लोगो को मूर्ख बनाना और अपना काम चलाना होता  है।  जब कभी नया प्रोडूसर या  इन्वेस्टर बॉलीवुड में फिल्म बनाने की मंशा से आता है।  वो शुरू होते ही ख़तम कर दिया जाता है।  लुटेरे -ब्लैकमेलर  गैंग भिखारी नंगा बना देते है।  ये गैंग  सस्ते  रेस्टोरेंट -माल - चाय की दूकान  में मिल जायेगे। इनके पास अपनी एक फाइल होती है।  जिसमे फर्जी दस्ताबेज होते है जिसे दिखाकर और जोर जोर से बोलकर अपने पीछे बैठे बन्दे को बताने की कोशिश करते है।  जैसे बॉलीवुड के बड़े कनेक्शन इनके पास ही है।  

बॉलीवुड में जो लोग कुछ समय से कोशिश कर रहे है  अगर उनको भी काम नहीं मिलता है ये लोग कास्टिंग कोऑर्डिनेटर , डायरेक्टर बन जाते है।  लोगो को भरोसा दिखाते है हम आपको काम दिलवा देंगे।  ये लोग शुरू में  दो या दिन अपना पैसा खर्च करते है फिर उसी  व्यक्ति  से माल और पैसा खींचने लगते है।  उनको बड़ी बड़ी कहानी सुनाते है और अपना खर्चा निकालते रहते है। दारु - रोटी के लिए कुछ भी करने को उतारू होते है।   बॉलीवुड की कहानी  आगे भी लिखता रहूगा।  आप अपनी जेब और नियत का ख्याल रखे।  

..विशेष