Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

पटियाला में गठित हुआ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन


गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में शनिवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों की एक बैठक हुई। इस दौरान पटियाला इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन गठित कर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
 
इस दौरान कुलवंत सिंह प्रधान, रवि आजाद सीनियर उपप्रधान, सुभाष पटियालवी व अनिल ठाकुर उप प्रधान, बलविंदर सिंह महासचिव, इंदरजीत सिंह व अवतार सिंह सहायक सचिव, रमनीश घई प्रेस सचिव, इरविंदर सिंह व मुनीश कौशल वित्त सचिव चुने गए।
 
इसके अलावा रविंदर, मनोज शर्मा, जसपाल, अविनाश कंबोज, वरिंदर सैनी और तेजिंदर सिंह विभिन्न पदों के लिए चुने गए। पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष किरपाल सिंह बडूंगर ने सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद व शुभकामनाएं भी दीं। (दैनिक जागरण)