Sakshatkar.com- Filmidata.com - Sakshatkar.org

अजय ढौंडियाल ने टीवी की दुनिया को कहा अलविदा, प्रिंट मीडिया में की वापसी


ajay

वरिष्ठ पत्रकार अजय ढौंडियाल ने टीवी की दुनिया को बाइ-बाइ बोल दिया है और दोबारा प्रिंट की दुनिया में लौट गए हैं। उन्होंने न्यूज एडिटर के  तौर पर जागरण प्रकाशन  ग्रुप के दैनिक अखबार ‘आई-नेक्स्ट’ को जॉइन किया है। उन्हें देहरादून संस्करण का एडिटोरियल हेड बनाया गया है। एक तरह से ग्रुप में उनकी घर वापसी हुई है। साल 2003 में ढौंडियाल दैनिक जागरण, नोएडा में कार्यरत थे।
जागरण के बाद ढौंडियाल ने टीवी न्यूज का रुख किया था। वे कई बड़े चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 20 साल के पत्रकारिता के अपने करियर में ढौंडियाल अमर उजाला, दैनिक भास्कर, सहारा टीवी, आजतक, साधना न्यूज़, ईटीवी,  न्यूज एक्सप्रेस जैसे संस्थानों में रहे। न्यूज एक्सप्रेस में वे एग्जिक्यूटिव एडिटर थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।