अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और देश के अग्रणीय अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के बीच का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि द टाइम्स ऑफ इडिया से गायक कैलाश खेर की नाराजगी की खबर सुर्खियों में आ गई।
हालांकि कैलाश खेर की नाराजगी का स्वरूप वो नहीं था जो विवाद दीपिका पादुकोण के साथ हुआ। लेकिन गायक कैलाश खेर ने अपने ट्विटर के माध्यम से एक गलती के लिए द टाइम्स ऑफ इंडिया पर निशाना साधा है। खेर ने अपने पोस्ट में अखबार पर निशाना ही नहीं साधा बल्की उसकी जमकर खिंचाई भी की है। उन्होंने ऐसा क्यों किया चलिए आपको बताते हैं।
Sabhar- samachar4media.com